हाथ ठेला के किराये के पैसे मांगने पर युवक का मर्डर,दो महीने पहले हुई थी शादी, घटना के बाद हुआ हंगामा

 

हाथ ठेला के मालिक ने जब किराया माँगा तो फल बिक्रेता को इतना नागवार गुजरा की युवक का चाक़ू से मर्डर कर दिया गया। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। और गुस्साए लोगों ने सड़क पर हाथ ठेले पलटाकर फलों को सड़कों पर फेंक दिया। घटना दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र की है। जहां बीते मंगलवार की रात जमकर हंगामा हुआ। ये पूरा विवाद पैसे फेंककर देने की बात पर होना बताया जा रहा है। हैरानी की बात ये है की मृतक की दो महीने पहले ही शादी हुई थी।

 

 

 

बताया गया की तेंदूखेड़ा में बस स्टैंड के पास हाथ ठेले का किराया मांगने पर एक फल विक्रेता ने हाथ ठेला मालिक का चाकू मारकर मर्डर कर दिया।हाथ ठेला के किराये के पैसे मांगने पर युवक का म-र्डर,दो महीने पहले हुई थी शादी, घट-ना के बाद हुआ हंगा-मा जिसके बाद आरोपी फरार हो गये। वहीं गुस्साए लोगों ने दमोह-जबलपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।

 

 

 

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझाइश दी। मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान 25 साल के अतुल अहिरवार के रूप में हुई। जो वार्ड क्रमांक 5 का निवासी था। आक्रोशित परिजनों ने मुख्य सड़क दमोह जबलपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। साथ ही बाहर से आए फल विक्रेताओं के फल फेंक दिए। जबकि हाथ ठेला सड़क पर ही पलटा दिए।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक हर मंगलवार को तेंदूखेड़ा में साप्ताहिक बाजार लगता है। जिसमें दमोह और जबलपुर के कई व्यापारी दुकान लगाने आते हैं। मृतक अतुल अहिरवार ने मंगलवार को हाट बाजार में अपना हाथ ठेला फल बेचेने वाले को किराए पर दिया था। रात करीब 9 बजे जब अतुल हाथ ठेला का किराया लेने फल विक्रेता के पास पहुंचा तो उसने 50 रूपए फेंककर दे दिए। अतुल ने पैसे हाथ में देने कहा तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। जहां फल विक्रेता ने चाक़ू से वार कर युवक को लहूलुहान कर दिया। जब तक अस्पताल पहुंचाया गया उसकी जान चली गयी।

घटना के बाद पहुंची पुलिस कुछ फल बिक्रेताओं को पूछताछ के लिए थाने लेकर गयी थी। वहीं हमला करने वाला व्यक्ति की जानकारी जुताई जा रही है। हमलवार दमोह के बताए जा रहे हैं।
बुधवार को पीएम कराने के बाद बॉडी परिजनों को सौंपी। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस की जांच जारी है।--


By - sagar tv news
25-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.