पिता के सामने बेटा और पत्नी के सामने पति की जान ग-ई, दो साल का बेटा जबलपुर रैफर,दो बाइकें टक-राई !

 

तेज रफ़्तार दो बाइक सवारों की आमने-सामने से हुई जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की दुखद जान चली गयी। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना में दुखद पहलु ये भी है की दो साल का मसूम भी गंभीर घायल हुआ है जिसे जबलपुर रैफर करना पड़ा। दिल दहला देने वाला हादसा दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र का है।
बताया गया की नरगवा टेक के पास दो बाइक सवारों में आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया। जबकि दो साल के मासूम को जबलपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतकों की डेड बॉडी को पीएम के लिए भेजते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू की है।

जानकारी के मुताबिक बम्होरी निवासी आशु बेन अपने पिता के साथ बड़े भाई की शादी का न्योता देने बाइक से सहजपुर गये थे। वहां से बुधवार सुबह वापस लौट रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर राजू अहिरवार अपनी पत्नी और दो साल के बच्चे के साथ मागदुपूरा में शादी में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। नरगवा की टेक पर दोनों बाइकें आपस में टकरा गई। जिससे राजू अहिरवार और आशु बेन की मौके पर जान चली गई। वहीं राजू की पत्नी आशा अहिरवार और दो साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। आशु के पिता भी चोटिल हुए।

घटना की सूचना मिलते ही तेंदूखेड़ा एसडीओपी अर्चना अहीर, टीआई आरएल बागरी अस्पताल पहुंचे थे। पूरे मामले की जांच की जा रही है।---


By - sagar tv news
24-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.