Sagar - मकरोनिया में डिवाइडर बने मुशीबत, एक के बाद एक तीन कार टकराईं | SAGAR TV NEWS |

 

सागर-बंडा रोड पर मकरोनिया में नगर पालिका द्वारा बनवाए जा रहे डिवाइडर हादसों का कारण बन रहे हैं। आए दिन किस तरह की घटनाएं हो रही है जिसकी वजह से वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे वाहन चालक और इनमें सवार लोग घायल हो रहे अस्पताल पहुंच रहे हैं और यह सिलसिला पिछले तीन-चार महीनो से यूं ही चल रहा है नगर पालिका के द्वारा जो डिवाइडर बनाए जा रहे हैं जब से इनका काम शुरू हुआ है तब से लेकर सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए बीच में कुछ समय के लिए इसका काम रोक दिया गया था

 

लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोबारा इसका काम शुरू हुआ है और इस तरह की घटनाएं एक बार फिर तेज गति से बढ़ रही है स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक रोड के दोनों तरफ से अतिक्रमण नहीं हटाया जाएगा सड़क चौड़ीकरण नहीं होगा तब तक डिवाइडर बनाने का कोई मतलब नहीं निकलेगा इसी तरह से सड़क हादसे होते रहेंगे और लोगों को खामियां जा भुगतना पड़ेगा

 


बीती रात भी ऐसा ही हादसा सामने आया जहां एक के बाद एक तीन फोर व्हीलर कार डिवाइडर से टकरा गई, मंगलवार रात 9.30 से 10 बजे के दरम्यान एक के बाद एक तीन कार डिवाइडर से जा टकराई। गनीमत रही कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। घटना के प्रत्यक्षदर्शी अनिल दुबे के अनुसार पंचवटी लाज के सामने गेप और डिवाइडर पर कोई संकेतक न होने से हादसे हो रहे हैं। मेरे सामने ही तीन कारें डिवाइडर से टकरा गईं।


By - sagar tv news
24-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.