पार्सल की जानकारी लेने के बहाने एक युवक पर चाक़ू से हमला और 50 हजार की लूट,बेख़ौफ़ बदमाश !

 

मध्यप्रदेश में अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आये दिन घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी तरह का एक और मामला सामने आया जिससे लोगों में दहशत फ़ैल गयी। पार्सल की जानकारी लेने के बहाने डिलेवरी कॉरियर ऑफिस में पहुंचे चार युवकों ने वहां मौजूद एक युवक पर चाक़ू से हमला कर दिया। वहीं करीब 50 हजार रूपये नगदी लेकर चम्पत हो गए। एमपी के नीमच से सामने आई इस चाकूबाजी की घटना ने सनसनी फैला दी।

 

 

 

 


बताया गया की कैंट थाना क्षेत्र में एक कुरियर ऑफिस में घुसकर बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला किया। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। घायल युवक को अस्पताल भेजा गया था।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की ये पूरी घटना महू रोड स्थित दक प्लाजा के पास संचालित एक डिलीवरी कुरियर ऑफिस की है। युवक सूरजनाथ अंदर बैठा हुआ था, तभी चार युवक पार्सल की जानकारी लेने के बहाने दुकान में पहुंचे। कुछ देर बातचीत के बाद आरोपियों ने अचानक युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान चाकू से हमला कर दिया। युवक के कंधे और पीठ पर दो गंभीर वार किए गए। जिससे वह घायल होकर लहूलुहान हो गया। इसके बाद आरोपी ऑफिस में रखे करीब 50 हजार रुपए नकदी लेकर फरार हो गए।

 

 

 

 

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सूरजनाथ को अस्पताल भेजा। च सिटी के रूप में हुई है। देर शाम हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर खुद एसपी, एडिशनल एसपी,सीएसपी समेत अन्य पुलिस बल पहुंचा था। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।


By - sagar tv news
24-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.