Sagar-वार्ड में मरीज का पैग लगाते वीडियो वायरल, जिला अस्पताल बना शराबखाना, सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल ?

 

सागर जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। इस बार मामला ऐसा है जिसने अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इलाज कराने पहुंचे मरीज का वार्ड के अंदर खुलेआम शराब पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मंगलवार दोपहर सामने आए इस वीडियो में एक युवक अस्पताल के वार्ड में अपने बिस्तर के नीचे बैठकर आराम से पैग लगाता नजर आ रहा है।

 

 

 

हैरानी की बात यह है कि यह सब अस्पताल परिसर के अंदर हो रहा था, जहां मरीजों की देखभाल और उपचार होना चाहिए। वीडियो के अनुसार अस्पताल स्टाफ ने युवक को शराब पीने से रोकने की कोशिश भी की, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी और खुलेआम शराब पीता रहा।

 

 

 

 

अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर अस्पताल जैसे संवेदनशील परिसर में शराब की बोतल पहुंची कैसे? सुरक्षा जांच और अस्पताल की निगरानी व्यवस्था के बावजूद ऐसी प्रतिबंधित चीजें अंदर पहुंचना कई सवाल खड़े कर रहा है। यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इसी वार्ड से एक अधेड़ व्यक्ति के शराब पीने का वीडियो वायरल हुआ था। बार-बार इस तरह की घटनाएं सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

 

 

 

 

मरीजों और उनके परिजनों में भी इस घटना को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि अस्पताल इलाज और सुरक्षा के लिए होता है, लेकिन यहां बार-बार सामने आ रही ऐसी घटनाएं मरीजों की सुरक्षा के लिए खतरा बनती जा रही हैं। अब सवाल यह है कि क्या अस्पताल प्रबंधन सिर्फ वीडियो वायरल होने का इंतजार करता रहेगा या फिर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए कोई ठोस कदम भी उठाए जाएंगे? क्योंकि अस्पताल में इलाज जरूरी है, लेकिन उससे पहले सुरक्षित माहौल भी उतना ही जरूरी है।


By - sagar tv news
24-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.