खामियां मिलने पर कई कोचिंग संस्थान सील, लखनऊ अग्रिकांड के बाद अलर्ट मोड पर प्रशासन | SAGAR TV NEWS |

 

बीते दिन लखनऊ में स्थित कोचिंग सेंटर से एक दिल को झखझोर देने वाली खबर सामने आई। भीषण अग्निकांड में 15 छात्रों की दुखद जान चली गयी। जबकि कई लोग घायल हुए। घटना से सबक लेते हुए एमपी के इंदौर में अब प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। आनन-फानन में कोचिंग संस्थानों में जाकर चेकिंग की गयी और फायर सेफ्टी के अलावा सुरक्षा मानकों में गंभीर खामियां मिलने पर कई बड़े और नामी कोचिंग सेंटरों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान कोचिंग में मौजूद छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालकर घर भेजा गया।

 

 

दरअसल कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर गठित संयुक्त टीमों ने शहर के अलग-अलग कोचिंग संस्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान खामियां मिलने पर कार्यवाई की गयी।

जानकारी के मुताबिक इंदौर प्रशासन ने नगर निगम, फायर ब्रिगेड, राजस्व विभाग और अन्य संबंधित विभागों की टीमों के साथ शहर में कोचिंग संस्थानों की जांच की। निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में फायर एनओसी नहीं मिली। जबकि कुछ जगहों पर आपातकालीन निकास, अग्निशमन यंत्र और सुरक्षा व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप नहीं पाई गईं। सुरक्षा में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने कई कोचिंग सेंटरों को मौके पर ही सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान छात्रों और अभिभावकों में भी हलचल देखी गई।

 


प्रशासन का कहना है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा पहले प्राथमिकता है नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। बताया गया की शहर के सभी कोचिंग सेंटरों की बारी बारी से जांच की जा रही है ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। सील किए गए सभी प्रतिष्ठानों को शपथ पत्र के आधार पर 15 से 20 दिन का समय दिया जाएगा। ताकि वह फायर सेफ्टी के तय नियमों के अनुरूप व्यवस्थाएं कर सके।
मामले में एसडीएम घनश्याम धनगर ने जानकारी दी।

 

 


By - sagar tv news
23-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.