महंगे शौक पूरा करने महंगी बाइकों से करते थे मोबाइलों की लूट, 11 लाख कमल बरामद, 4 गिरफ्तार
पुलिस ने एक ऐसी कार्यवाई को अंजाम दिया है जिसमें लूट करने वाली गैंग के चार सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। ये आरोपी मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। साथ ही झपटमारी कर मोबाइल ले भागते थे। हैरानी की बात ये है की महंगे शौक को पूरा करने और जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में इस तरह की वारदातें करते थे। कार्यवाई राजधानी भोपाल की पुलिस ने की है। चार आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब 11 लाख रूपये का माल बरामद किया है। जिसमें करीब 22 मोबाइल फ़ोन, चार महंगी स्पोर्ट्स बाइक शामिल हैं। बताया गया की अयोध्यानगर पुलिस ने जोन-2 पुलिस के निर्देशन में सफलता हासिल की।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर शहर के सुनसान और भीड़भाड़ वाले इलाकों में घूमते और हाथ में मोबाइल लेकर चल रहे लोगों को निशाना बनाते थे। वारदात के बाद पहचान छिपाने बाइक की नंबर प्लेट बदल दी जाती थी। शुरूआती पूछताछ में सामने आया की आरोपी महंगे शौक पूरे करने और जल्दी पैसा कमाने इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों से 22 मोबाइल फोन के अलावा चार बाइक जब्त की हैं। जिनमें KTM, पल्सर 200 NS, चोरी की होंडा शाइन और R15 शामिल हैं। बरामद माल की कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई गई। इस कार्रवाई से अयोध्यानगर, पिपलानी, टीला जमालपुरा समेत शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई मोबाइल लूट और अन्य कई वारदातों का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच के बाद अन्य खुलासे होने की उम्मीद भी जताई जा रही है।-