पहले प्रेमिका फिर प्रेमी कुछ इस तरह मिले तालाब में, आखिर क्यों किया दोनों ने ऐसा सब हैरान !

 

प्रेमी युगल ने एक साथ तालाब में कूदकर अपनी जान दे दी। एक दिन पहले ही प्रेमिका की डेड बॉडी बरामद की गयी थी। तो वहीं अब प्रेमी की बॉडी भी बरामद की गयी है। ये मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होना बताया जा रहा है। मामला काफी पेचीदा है की क्योंकि दोनों के ही परिजन एक दूसरे पर मर्डर किये जाने के आरोप लगा रहे हैं। घटना दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र की है। जहां राजनगर तालाब में प्रेमी युगल की डेड बॉडी मिली हैं। बीते दिन शाम को कटनी निवासी प्रेमिका तो आज सुबह प्रेमी की बॉडी तालाब से निकाली गयी। फिलहाल पुलिस ने पीएम कराने के बाद मामले की जांच शुरू की है।

युवती सत्या निषाद कटनी की रहने वाली थी। वहीं प्रेमी अनमोल मुड़ा दमोह के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का रहने वाला था। दोनों को स्कूटी पर एक साथ जाते हुए देखा गया था। तालाब किनारे दोनों की चप्पल और स्कूटी मिली थी। जिसमें मिले दस्तावेज और मोबाइल के जरिए इनकी पहचान कर परिजन को पुलिस ने सूचना दी। जिसके बाद दोनों की डेड बॉडी बरामद हुई।
दोनों इंस्टग्राम अकॉउंट पर मिली फोटो के आधार पर ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है की मंदिर में शादी करने के बाद दोनों खुश थे। लेकिन संभवतः परिवार के विरोध की वजह से उन्होंने ऐसा कदम उठाया होगा।
इस मामले में युवक और युवती के परिजन एक दूसरे पर मर्डर कर तालाब में डालने का आरोप लगा रहे हैं जब दोनों की बॉडी अस्पताल की मर्चुरी में रखी हुई थी तब दोनों परिवारों के बीच मारपीट की नौबत भी आ गयी थी। बताया गया की कटनी में युवती जबकि दमोह में युवक की गुमशुदगी का मामला दर्ज है।
पुलिस ने दोनों का पीएम कराया। फिलहाल ये नहीं कहा जा सकता की आखिर दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी असल वजह क्या है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
युवती के भाई का आरोप है की मामला प्रेम प्रसंग का नहीं बल्कि अपहरण का है।
पूरे मामले में सीएसपी एच.आर पांडे का कहना है की तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाई की जाएगी।--


By - sagar tv news
23-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.