Sagar- बंडा में विवाहिता की मौत पर मायके पक्ष ने लगाए दहेज मांगने के आरोप, एसपी कार्यालय पहुंचा परिवार

 

सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता की मौत के बाद परिवार ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है, क्योंकि मृतका के परिजन न्याय की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए हैं। मृतका की पहचान सीमा दीक्षित के रूप में हुई है। मायके पक्ष का आरोप है कि सीमा को लंबे समय से दहेज के लिए मानसिक और पारिवारिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। सोमवार दोपहर परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

 

 

 

 

मृतका के मामा महेश नायक के अनुसार सीमा की शादी लगभग 10 वर्ष पहले बंडा निवासी दीपेश अग्निहोत्री से हुई थी। इस विवाह से उनके दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी और इसी को लेकर लगातार दबाव बनाया जाता था। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पति के किसी अन्य महिला से बातचीत को लेकर भी घर में विवाद होते थे, जिससे सीमा मानसिक रूप से परेशान रहती थी। बताया गया कि प्रताड़ना से तंग आकर सीमा कुछ समय पहले अपने मायके आ गई थी, लेकिन पति के आश्वासन के बाद 11 जून को वह वापस ससुराल चली गई।

 

 

 

 

 

परिवार का दावा है कि इसके बाद भी कथित प्रताड़ना बंद नहीं हुई और 14 जून को सीमा ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों का कहना है कि अपनी जीवन लीला समाप्त करने से पहले सीमा ने व्हाट्सएप पर एक कथित नोट भी भेजा था, जिसमें उसने अपनी परेशानी का जिक्र किया था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आरोपों की जांच जारी है और अभी सभी पक्षों की पुष्टि होना बाकी है। अब सवाल यह है कि क्या यह अपनी जीवन लीला समाप्त करने या सिर्फ एक निजी मामला था या इसके पीछे प्रताड़ना की कहानी छिपी है? इसका जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।


By - sagar tv news
23-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.