पीने के पानी में आ रहे कीड़े, दूषित पानी पीने को मजबूर लोग, पेयजल व्यवस्था पर उठे सवाल !

 

लोगों को आज भी पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद भी समस्या का समाधान न किये जाने से लोगों में आक्रोश है। इसी तरह लोगों को दूषित पानी पीने मजबूर होना पड़ रहा है। दरअसल पीने के पानी में मरे हुए कीड़े भी आ रहे हैं। एक तरफ पानी में कीड़े आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ ये बदबूदार और काफी दूषित भी था।

 

 

 

 

जिससे लोगों का गुस्सा देखने को मिला। आपको नज़र आने वाली ये तस्वीरें एमपी के विदिशा जिले से सामने आई हैं। जहां शहर की पेयजल व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। करोड़ों रूपये खर्च करने के बावजूद भी लोगों को स्वच्छ पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। लोगों की शिकायत के बाद अब प्रशासन जांच में जुट गया है। पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

 

 

 

 

देखा जाए तो लोगों में इस बात का भय भी बना हुआ है की जैसी दुखद घटना इंदौर में हुई थी। वैसी ही घटना विदिशा में न हो जाए क्योंकि लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। बताया गया की शहर में कई जगहों पर पानी में मृत निकलने की शिकायतें मिली हैं। लोगों का कहना है की पानी भी बदबूदार है। जिससे लोगों में आक्रोश है साथ ही बीमारियों का ख़तरा भी बढ़ गया है। इस बात की शिकायत के बाद नगर पालिका से तत्काल कार्यवाई की मांग की गयी है।

 

 

 

 

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा की कई दिनों से नलों में गंदा पानी आ रहा है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। पानी में मृत कीड़े मिलने की शिकायतें लगातार बढ़ने के बाद नगर पालिका हरकत में आई।

 

 

 

 

वहीं मामले में नगर पालिका सीएमओ दुर्गेश ठाकुर का कहना है की जिन क्षेत्रों से शिकायतें मिली हैं। वहां से पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। साथ ही दो पानी की टंकियों की तत्काल सफाई कराई गई है। नगर पालिका अब यह पता लगाने में जुटी है कि पानी में मृत कीड़े आखिर किस कारण से पहुंच रहे हैं। वहीं वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पानी की गुणवत्ता की भी जांच कराई जा रही है।------


By - sagar tv news
23-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.