सागर- पैसों के लेन-देन की बात पर युवक का मर्डर, दो आरोपी फरार, तलाश जारी
सागर- पैसों के लेन-देन की बात पर युवक का मर्डर, दो आरोपी फरार, तलाश जारी
सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में दो पक्षों में पैसों के लेन-देन की बात को लेकर ऐसा विवाद हुआ की जिसका अंजाम खूनी खेल तक पहुंच गया। दो युवकों ने मिलकर एक युवक पर जानलेवा हमला बोलते हुए सनसनीखेज मर्डर कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत फ़ैल गयी। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना बंडा थाना अंतर्गत बिजरी गांव से सामने आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की गयी। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा था। जिसके बाद बॉडी परिजनों को सौंपी गयी है।
बताया जा रहा है की ये पूरा विवाद पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ था। जिसमें टीकाराम लोधी का मर्डर किया गया। जानकारी के मुताबिक बिजरी गांव में बीते रविवार देर रात पुराने पैसे के लेन देन को लेकर टीकाराम लोधी का विवाद झब्बू, राधे लोधी के साथ हो गया। जिसमें झब्बू, राधे लोधी ने प्राणघातक हमला कर दिया। जिससे टीकाराम को गंभीर चोटें आने के कारण उसकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर बंडा पुलिस पहुंची। जहां आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
मृतक के भाई मेहराज लोधी का कहना है की वह माँ के पास खाना खाने गया था। वहीं से अपने भाई के लिए भी खाना लेकर आया था। इसी दौरान झब्बू और राधे ने उसके भाई के साथ मारपीट कर दी जिससे उसकी जान चली गयी। जब उसने 181 पर शिकायत की तब पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।
मामले में बंडा एसडीओपी प्रदीप बाल्मीकि ने जानकारी देते हुए बताया की पैसों के लेनदेन के को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें दो लोगों ने टीकाराम लोधी का मर्डर किया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।