Sagar- नगर निगम कर्मचारियों का हल्लाबोल! 13 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना, अब हड़ताल की चेतावनी

 

सागर नगर निगम में सोमवार को उस समय हलचल मच गई, जब कर्मचारियों ने अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया। कर्मचारियों ने निगम परिसर में धरना देकर अपनी नाराजगी जाहिर की और साफ चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक चले इस धरना प्रदर्शन के दौरान नगर निगम परिसर में कई शाखाओं की कुर्सियां खाली नजर आईं। कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से निगम कार्यालय में जरूरी काम से पहुंचे लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई हितग्राहियों को अपने काम के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

 

 

कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वे अपनी मांगों को लेकर निगम प्रशासन को ज्ञापन सौंपते आ रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। धरना दे रहे कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमित वेतन भुगतान, जीपीएफ और एनपीएस की लंबित राशि कर्मचारियों के खातों में जमा करना, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण, सेवानिवृत्त और दिवंगत कर्मचारियों के स्वत्वों का भुगतान, महंगाई भत्ते का एरियर, अनुकंपा नियुक्ति, समयमान वेतनमान का लाभ और सफाई कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश देने जैसी कई मांगें शामिल हैं।

 

 

कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि वेतन का भुगतान समय पर नहीं हो रहा है और कई वित्तीय मामलों में कर्मचारियों के हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। कर्मचारियों ने आंदोलन का अगला चरण भी घोषित कर दिया है। मंगलवार को कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे, बुधवार को सामूहिक हड़ताल की जाएगी और यदि इसके बाद भी प्रशासन की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। अब देखना होगा कि निगम प्रशासन कर्मचारियों की मांगों पर क्या फैसला लेता है, क्योंकि अगर आंदोलन और बढ़ा तो शहर की व्यवस्थाओं पर भी इसका असर पड़ सकता है।

 

 


By - sagar tv news
22-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.