महिला ने कमरे में खुद को कट्टे से उड़ाया, पेट में जा लगी गो-ली, महिला को करना पड़ा रैफर SAGAR TV NEWS

 

एक महिला ने खुद को कमरे में बंद किया कथित तौर से खुद को ही गोली मार ली। आवाज सुनकर अन्य परिजन भागते हुए मौके पर पहुंचे तो देखा की महिला जमीन पर खून से लथपथ पड़ी हुई थी। जिन्हे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ग्वालियर रैफर किया गया है। घटना दतिया जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र से सामने आयी है। जहां जोहनिया गांव में महिला ने खुद को गोली मार ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुँच गयी थी। जहां मामले को जांच में लेते हुए इस बात की पड़ताल की जा रही है की आखिर महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया। वहीं उनके पास कट्टा आया कहां से।

 

 

बताया जा रहा है की दतिया के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के जोहनिया गांव में महिला ने खुद को गोली मार ली। उन्होंने कट्टे से फायर करते हुए अपने पेट में 315 बोर की गोली दाग ली। जो शरीर के भीतर जाकर फंस गई थी। जिसके बाद परिजन उन्हें गंभीर हालत में पहले इंदरगढ़ अस्पताल, फिर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया।

 

घटना के समय महिला के पति मुकेश करन खेत पर कृषि कार्य के लिए गए हुए थे। घर में उनका बेटा और अन्य परिजन मौजूद थे। बेटे ने पुलिस को बताया की अचानक धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। जिसके बाद कमरे में पहुंचने पर देखा की उसकी मां घायल हालत में थी। सूचना मिलते ही इंदरगढ़ थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। साथ ही घटनास्थल से देसी कट्टा जब्त किया। कमरे की तलाशी लेकर परिजनों के बयान दर्ज किए।

 

 

पुलिस की माने तो फिलहाल घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। इंदरगढ़ थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है की महिला ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। उनके पास कट्टा कैसे पहुंचा इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

मामले में एसडीओपी अजय चाइना ने जानकारी दी।

 

 


By - sagar tv news
22-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.