गुरु और शिष्य का रिश्ता हुआ कलंकित, कॉलेज शिक्षक की छात्रा के साथ शर्मनाक तस्वीर वायरल !
वैसे तो गुरु और शिष्य का रिश्ता काफी पाक और बढ़ा माना जाता है। लेकिन इस रिश्ते को कलंकित किये जाने का एक मामला सामने आया है। जिसमें सरकारी कॉलेज के एक शिक्षक और छात्रा की ऐसी कथित तस्वीर वायरल हुई है जो शर्मनाक है। जिसके बाद अब विवाद भी गहराता जा रहा है। इसी को लेकर छात्र संगठन ने कॉलेज के छात्र छात्राओं के साथ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही कार्यवाई की मांग भी की। यह पूरा ममला एमपी के अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ सरकारी कॉलेज का बताया जा रहा है। प्राचार्य ने इस घटना को निंदनीय बताया। वहीं मामला सामने आने के बाद मामले की जांच की बात की जा रही है।
बताया जा रहा है की जो तस्वीर सामने आई है वह रसायन विज्ञान के प्रयोगशाला के अंदर की है। कथित फोटो में एक शिक्षक और छात्रा नज़र आ रहे हैं। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। कॉलेज में बवाल मचा हुआ है। एक तरफ शिक्षक पर गंभीर आरोप लग रहे हैं वहीं दूसरी तरफ छात्र संगठन समेत कॉलेज के छात्र-छात्राएं कार्यवाई की मांग कर रहे हैं।
छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर के बाहर प्रदर्शन करते हुए शिक्षक पर लगे गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच और तत्काल कार्यवाही की मांग की है। प्रदर्शनकारि छात्र छात्राओं का कहना है कि सागर समय सीमा में उचित कार्यवाही नहीं हुई तो वह हड़ताल और चक्काजाम आंदोलन करने मजबूर होंगे। फिलहाल कॉलेज प्रबंधन जांच कर कार्यवाई की बात कर रहा है। प्रभारी प्राचार्य ने इस बात की निंदा की उन्होंने कहा की जांच गठित की गयी है। प्रभारी प्राचार्य बोली की ये बहुत ही निंदनीय कार्य है। ये जांच का विषय है अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्यवाई की जायेगी।-----