Sagar - मयंक साहू हत्या कांड का मुख्य आरोपी यश सोनी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सागर जिले की बहुचर्चित मयंक साहू हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी यश सोनी उर्फ चूहा को भी गिरफ्तार कर लिया है उसके पास से अवैध कट्टा भी बरामद किया गया इस तरह से इस सनसनी के हत्याकांड के मामले में पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है यह सोनी के ऊपर 10000 का इनाम घोषित था वह पिछले एक महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार था फरारी के दौरान आरोपी यूपी गुजरात और मध्य प्रदेश के औद्योगिक शहरों में रह रहा था और फरारी के दौरान ही ललितपुर से उसे गिरफ्तार किया गया जबकि इस मामले का आठवां आरोपी ओम अहिरवार अभी भी फरार चल रहा है जिसकी तलाश के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है सागर एसपी अनुराग सुजानिया के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले का खुलासा किया गया है
एक दिन पहले ही पुलिस ने कटरबाज गैंग के सरगना मनु सोनी को भी गिरफ्तार किया था इन्होंने 1 महीने पहले मयंक साहू के घर जाकर बीच सड़क पर गोली मार दी थी जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी आरोपियों के द्वारा फरारी के दौरान सोशल मीडिया पर एक और मर्डर करने की खुलेआम धाम की दी जा रही थी जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे थे लेकिन इस मामले में आरोपियों तक पहुंचाने के लिए पुलिस के द्वारा मास्टर प्लान तैयार किया गया था जिसमें सबसे पहले इन फरार आरोपियों को मदद पहुंचाने वाले इनके साथियों को पकड़ा गया था