वन भूमि पर किये गए अतिक्रमण पर बुलडोजर से ताबड़तोड़ कार्यवाई, 17.5 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग का बुलडोजर फिर एक बार जमकर गरजा है। जिससे वन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। वन विभाग की टीम द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाई को अंजाम देते हुए महज एक ही दिन में 17.5 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गयी है। मामला एमपी बुरहानपुर जिले का है। अतिक्रमणकारियों द्वारा दोबारा से अतिक्रमण न किया जाये इसको ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने अतिक्रमण रोधी खंती यानि ट्रेंच खुदाई का कार्य भी कराया गया। बताया जा रहा है की वन भूमि पर लगातार अतिक्रमण किया जा रहा था। जिसके बाद टीम ने सख्ती दिखाई है। जिसके बाद शाहपुर और बोदरली परिक्षेत्र में धड़ाधड़ कार्रवाई की। जिसके बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है की परिक्षेत्र शाहपुर अंतर्गत बीट जम्बूपानी के कक्ष क्रमांक 423 में परिक्षेत्र स्तरीय अतिक्रमण बेदखली अभियान चलाया गया। इस दौरान वन विभाग की टीम ने 15 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। कार्रवाई में परिक्षेत्र अधिकारी शाहपुर, वन अमला मुख्य रूप से मौजूद रहा।
इसके अलावा परिक्षेत्र बोदरली अंतर्गत बीट भिंगारा के कक्ष क्रमांक 394 में भी वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 2.5 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटाया। वहीं दोबारा अतिक्रमण न हो, इसको लेकर मौके पर अतिक्रमण रोधी खंती खुदाई कार्य भी कराया गया।
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने लगातार अभियान चलाया जा रहा है इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।------