कॉलेज छात्रा के साथ ऐसा किसने किया की पुलिस को पहुंचना पड़ा, आखिर क्यों किया ऐसा ! | SAGAR TV NEWS |
अपने घर से दूर रहकर पढ़ाई करने वाली छात्रा की डेड बॉडी घर में पड़ी मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। बताया जा रहा है की युवती का मर्डर किया गया है। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की गयी। वहीं एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। घटना छिंदवाड़ा जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत लालबाग इलाके से सामने आई है। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा था। पीएम रिपोर्ट के बाद घटना के अन्य कारणों का भी खुलासा हो सकता है।
बताया जा रहा है की युवती चांद क्षेत्र की निवासी थी। जो छिंदवाड़ा में रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी। शुरूआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। गला घोंटकर युवती की जान लेने की बात सामने आई है। पुलिस आसपास के प्रतिष्ठानों और मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। साथ ही उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे के मुताबिक सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थे। प्रारंभिक तौर पर युवती की गला घुटने से जान जाने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। साथ ही सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।