Sagar- बीना स्टेशन पर गूंजी किलकारी, चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा के बीच प्लेटफॉर्म बना डिलीवरी रूम

 

सागर जिले के बीना रेलवे जंक्शन से इंसानियत और तत्परता की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। जहां हजारों यात्रियों की आवाजाही के बीच रेलवे स्टेशन अचानक एक खुशखबरी का गवाह बन गया। दादर से गोरखपुर जा रही स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। हालात ऐसे बन गए कि रेलवे अधिकारियों, महिला पुलिसकर्मी और डॉक्टरों ने प्लेटफॉर्म को ही डिलीवरी रूम में बदल दिया। कुछ ही देर बाद स्टेशन पर एक मासूम की किलकारी गूंज उठी।

 

जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 01027 दादर-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस जैसे ही बीना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर पहुंची, उसी दौरान यात्रियों ने ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान भानु प्रताप को सूचना दी कि ट्रेन में सफर कर रही एक गर्भवती महिला को तेज प्रसव पीड़ा हो रही है। सूचना मिलते ही आरपीएफ जवान तुरंत हरकत में आए और ड्यूटी अधिकारी सहायक उप निरीक्षक हसन खान तथा महिला आरक्षक जय श्री ठाकुर को मौके पर बुलाया गया। रेलवे प्रशासन और डॉक्टरों को भी तत्काल सूचना दी गई।

 

महिला यात्री किरण, जो उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर की रहने वाली हैं, उनकी हालत लगातार गंभीर होती जा रही थी। ऐसे में रेलवे की महिला डॉक्टर राधिका मौके पर पहुंचीं और समय की गंभीरता को देखते हुए प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर ही प्रसव कराने का निर्णय लिया गया। महिला आरक्षक और डॉक्टर की मदद से सुरक्षित डिलीवरी करवाई गई। कुछ ही पलों बाद प्लेटफॉर्म पर एक स्वस्थ बच्चे की किलकारी गूंज उठी, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे। मां और नवजात को बाद में एंबुलेंस से सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को पूरी तरह स्वस्थ बताया है।

 

 


By - sagar tv news
20-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.