फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन में फ़िल्मी गीतों पर युवतियों के नृत्य पर वि-वाद,लोगों ने जताई आपत्ति !

 

राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसके उद्घाटन समारोह में आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति अब विवादों में घिरती नज़र आ रही है। कार्यक्रम में एक ग्रुप द्वारा फ़िल्मी गीतों पर नृत्य पेश किया गया। जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। मामला उमरिया जिले के अमर शहीद स्टेडियम का है। जहां राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। दरअसल सामने आये नृत्य के वीडियो पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। जबकि कुछ लोग इसे सामान्य प्रस्तुति बता रहे हैं। वहीं मामला तूल पकड़ने के बाद जिले के प्रभारी मंत्री ने जांच कर आवश्यक कार्यवाई की बात कही है।

उमरिया में आयोजित राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के दौरान प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम अब चर्चा का विषय बना हुआ है। कार्यक्रम में आमंत्रित ज्वाला ग्रुप द्वारा फिल्मी गीतों पर नृत्य पेश किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और खेल प्रेमी मौजूद थे। इसी दौरान मंच पर प्रस्तुत कुछ नृत्य कार्यक्रमों को लेकर लोगों ने आपत्ति जताते हुए इसे स्कूली खेल प्रतियोगिता की गरिमा के उलट बताया। जबकि कुछ लोगों का मानना है की इसे सामान्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में देखा जाना चाहिए।
मामला सामने आने के बाद आयोजन समिति और संबंधित विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। मामले में जिला पंचायत के सीईओ से जानकारी लेना चाही लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
वहीं जानकारी लगने पर जिले के प्रभारी मंत्री बोले की पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


By - sagar tv news
20-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.