भाजपा नेता, ठेकेदार और ज्वेलर्स कारोबारी के यहां एक साथ छापेमारी, ED का बड़ा एक्शन!

 

मध्य प्रदेश के रीवा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की कार्रवाई से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। भाजपा नेता, बड़े ठेकेदार और एक प्रतिष्ठित ज्वेलर्स कारोबारी के यहां एक साथ छापेमारी की गई। जैसे ही कार्रवाई की खबर फैली, राजनीतिक और कारोबारी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम सुबह-सुबह रीवा पहुंची और अलग-अलग टीमों में बंटकर तीन स्थानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की। सबसे पहले टीम भाजपा के वरिष्ठ नेता और ठेकेदार केके सोहगौरा के आवास पर पहुंची। यहां अधिकारियों ने घर में मौजूद दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य जरूरी कागजातों की गहन जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। घर के आसपास बाहरी लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई और जांच टीम लगातार दस्तावेजों की पड़ताल करती रही।

इसी बीच दूसरी टीम शहर के बड़े ठेकेदार त्रिवेणी प्रसाद मिश्रा के निवास पर पहुंची। यहां भी वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। अधिकारियों द्वारा पूछताछ भी जारी है। वहीं तीसरी कार्रवाई शहर के चर्चित कारोबारी प्रतिष्ठान साक्षी ज्वेलर्स में चल रही है। यहां भी ईडी की टीम कारोबारी रिकॉर्ड और दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान के बाहर लोगों की भीड़ जमा होती रही और पूरे दिन चर्चाओं का दौर चलता रहा। हालांकि अभी तक ईडी की ओर से आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह कार्रवाई किस मामले में की जा रही है। जांच किस शिकायत या किन आरोपों के आधार पर शुरू हुई, इसे लेकर भी स्थिति साफ नहीं की गई है। फिलहाल पूरे रीवा की नजरें इस कार्रवाई पर टिकी हुई हैं और सभी को अब ईडी के अगले खुलासे का इंतजार है।


By - sagar tv news
20-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.