नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध जान गई, तीसरी मंज़िल से आई नीचे, फिर नहीं बच सकी

 

नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में जान जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसके बाद परिवार सदमे में है छात्रा तीन मंजिला मकान से नीचे गिरी। जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान चली गयी। घटना इंदौर के न्यू बर्ग कॉलोनी से सामने आई है। बताया जा रहा है की घटना से पहले युवती फोन पर किसी से बात कर रही थी। मामले में मृतिका के भाई का कहना है की वह ऊंचाई से कूदी है। ये घटना बीते दिन देर रात की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। जहां घटना के सभी पहलुओं से जांच पड़ताल की जा रही है।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक इंदौर के न्यू बर्ग कॉलोनी में रहने वाली नीट अभ्यर्थी अवंतिका मोर्य की संदिग्ध जान गयी है। छात्रा अपने घर की बालकनी में मोबाइल पर बात कर रही थी। इसके बाद वह मकान के ऊपरी हिस्से तरफ गई। और कुछ देर बाद उसके गिरने की आवाज सुनाई दी। छात्रा के चचेरे भाई धनसिंह का कहना है की छात्रा ने ऊपर से छलांग लगाई है

 

 

 

 

बताया गया की अवंतिका मूल रूप से धार जिले की रहने वाली थी। जो इंदौर में अपनी बड़ी बहन के साथ रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसकी बड़ी बहन डॉक्टर हैं। पिता भी चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हैं जो इन दिनों इंदौर में प्रशिक्षण पर थे। घटना के दौरान वह फ्लैट में ही मौजूद थे।
छात्रा के भाई की माने तो वह पहले भी जान देने की कोशिश कर चुकी थी।
फिलहाल पुलिस हर पहलु से जांच पड़ताल में जुट गयी है।------


By - sagar tv news
20-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.