Sagar- युवक की मौत के बाद परिवार ने थाने पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

 

मध्यप्रदेश के सागर जिले के खुरई में एक युवक की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। युवक की मौत के बाद परिजन और समाज के लोग थाने पहुंचे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। परिवार का आरोप है कि युवक को कुछ लोग लगातार प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे परेशान होकर उसने ऐसा कदम उठा लिया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मामला खुरई के हेमंत टॉकीज रोड स्थित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड का है। यहां रहने वाले विक्की हासानी दूध व्यवसाय से जुड़े हुए थे। जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले उन्होंने किसी अज्ञात कारण से कुछ पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

युवक की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजन और समाज के लोग बड़ी संख्या में शहरी थाने पहुंचे और आवेदन देकर मामले की गहराई से जांच की मांग की। परिवार ने आरोप लगाया कि कुछ लोग लंबे समय से विक्की को मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे, जिसके कारण वह तनाव में रहने लगे थे। मृतक की बहन दीपा हासानी ने बताया कि उसके भाई को पैसों के लेनदेन को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका आरोप है कि इसी मानसिक दबाव ने विक्की को यह कदम उठाने पर मजबूर किया। परिवार का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई होती, तो शायद आज विक्की जिंदा होता।

मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। परिजनों के अनुसार मृतक का छोटा भाई साहिल उर्फ साजन हासानी भी 5 जून 2026 से लापता है। ऐसे में परिवार लगातार दोहरी परेशानियों से गुजर रहा है। फिलहाल पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है। अब सवाल यह है कि क्या युवक की मौत के पीछे प्रताड़ना का कोई संबंध है या फिर मामला कुछ और है? इसका जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा।


By - sagar tv news
19-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.