भाजपा कार्यालय के सामने फूंका पुतला, चुनाव आयोग की निकाली अर्थी, कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन !

 

कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए सियासी तापमान बढ़ा दिया। महिला कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग को निष्पक्षता खोने का आरोप लगाते हुए उसकी प्रतीकात्मक अर्थी निकाली और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया।

 

 

 

इस दौरान भाजपा कार्यालय के सामने माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहस और धक्का-मुक्की देखने को मिली। मध्यप्रदेश के सागर संभाग के पन्ना जिले में डायमंड चौराहे से शुरू हुई कांग्रेस की विरोध यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई भाजपा कार्यालय के सामने पहुंची। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।

 

 

 

 

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग निष्पक्ष संस्था की तरह काम नहीं कर रहा है और संवैधानिक संस्थाओं पर राजनीतिक दबाव बढ़ता जा रहा है। इसी विरोध के चलते कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। भाजपा कार्यालय के सामने पहुंचते ही प्रदर्शन और उग्र हो गया।

 

 

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने का प्रयास किया। पुलिस ने पुतला जलाने से रोकने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झूमाझटकी और तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। काफी देर तक चले हंगामे के बाद कार्यकर्ता पुतला जलाने में सफल रहे। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया और किसी बड़े विवाद को होने से रोका।

 

 

 

 

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही महिला कांग्रेस नेता आस्था तिवारी ने कहा कि यह आंदोलन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान और जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीस खान के निर्देशन में किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर जनता का विश्वास कमजोर हुआ है। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनीस खान ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता बनाए रखना जरूरी है और पार्टी इसी मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी। पन्ना में कांग्रेस के इस प्रदर्शन ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। अब देखना होगा कि इस विरोध प्रदर्शन पर चुनाव आयोग और भाजपा की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।


By - sagar tv news
19-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.