नाबालिग प्रेमिका से शादी की ज़िद 200 फ़ीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, 3 घंटे बाद आया नीचे

 

एक प्रेमी अपनी नाबालिग प्रेमिका से शादी करने की ज़िद पर अड़ गया। ज़िद भी ऐसी की वह कुछ भी करने तैयार था और करीब 200 फ़ीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को काफी समझाइश दी गयी। लेकिन वह नीचे उतरने राजी नहीं था। ये घटनाक्रम दमोह जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र से सामने आया है। दरअसल सगोनी गांव में रहने वाला 18 साल का युवक गुजरात की एक नाबालिग युवती से प्रेम करता है। और उसी से शादी करना चाहता है।

 

 

 

इसी को लेकर वह टावर पर चढ़ा था। जिसे करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा जा सका। पुलिस और प्रशासन ने उसे समझाइश दी की जब प्रेमिका बालिग़ हो जायेगी तब उनकी शादी कर दी जाएगी। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा रही। युवक की पहचान सगोनी गांव निवासी प्रकाश बरेला के रूप में हुई। वह अपने परिजनों के साथ गुजरात में काम करने गया था। वहीं एक नाबालिक युवती से उसे प्यार हो गया। वह नाबालिक को भगाकर 15 दिन पहले अपने गांव लेकर आ गया।

 

 

 

 

 

गुजरात में लड़की की मां को जानकारी लगी तो वह अपनी बेटी को लेने गांव पहुंची। लेकिन युवती ने जाने से मना कर दिया। इसके बाद गुजरात पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। लड़की की मां पुलिस को लेकर पहुंची और अपनी बेटी को साथ ले गई। तभी से प्रकाश अपनी प्रेमिका के गम में खो गया और गांव में ही लगे 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

युवक का कहना है की जब से प्रेमिका अपनी मां के साथ गुजरात गई है तब से उसकी बात नहीं हुई। पिछले एक हफ्ते से वह उसे याद कर रहा है। तहसीलदार की समझाइश पर युवक नीचे आया।

 

 

 

 

 

 

बटियागढ़ तहसीलदार योगेंद्र चौधरी के मुताबिक सागोनी गांव का रहने वाला प्रकाश बरेला गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। पुलिस और प्रशासन के द्वारा उसे समझाइश देकर नीचे उतारा गया। वह अपनी नाबालिक प्रेमिका से शादी करना चाहता है। लेकिन युवती नाबालिक है। युवक के नीचे आने पर युवक और युवती के परिजनों ने आपस में बात की। दोनों पक्षों को समझाया गया। और वह इस बात पर राजी हुए की जब युवती बालिग हो जाएगी तब दोनों की शादी करा दी जाएगी। जिसमें पुलिस भी सहयोग करेगी।------
रजपुरा थाना प्रभारी सिलास विनीत का कहना है की युवक-युवती में प्रेम सम्बन्ध हैं लेकिन युवती बालिग है इसलिए अभी शादी संभव नहीं। समझाइश दी गयी है दोनों पक्ष सहमत हैं।------


By - sagar tv news
19-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.