आंधी-तूफ़ान और बारिश ने मचाया कहर, छत पर दीवार गिरने से फैला करंट और महिला की गई जान !

 

आंधी तूफ़ान और बारिश की वजह से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां निर्माणाधीन तीन मंज़िला मकान की दीवारें पड़ोसी के मकान पर जा गिरी। जिससे करंट फ़ैल गया और चपेट में आने से एक महिला की जान चली गयी। जबकि दूसरी महिला झुलस गयी है। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना बुरहानपुर जिले के लालबाग थाना अंतर्गत मोहम्मदपुरा से सामने आई है। जहां तेज हवा और बारिश काल बनकर आई।

 

 

बताया जा रहा है की तेज आंधी और बारिश की वजह से निर्माणाधीन मकान की ऊपरी दीवार अचानक पड़ोसी के मकान की लोहे की छत पर आ गिरी। जिससे छत क्षतिग्रस्त हो गई साथ ही करंट फैल गया। जिससे घर में मौजूद महिलाएं करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है।

 

 

वहीं जानकारी लगने के बाद एसडीएम अजमेर सिंह गौड़, तहसीलदार प्रवीण ओहरिया और लालबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं निर्माणाधीन भवन की सुरक्षा व्यवस्था और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

 

 

ग्रामीणों के मुताबिक तेज हवा और बारिश के दौरान निर्माणाधीन भवनों की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त सावधानी नहीं बरती जाती। जिस वजह से इस तरह के हादसे हो जाते हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

 

 


By - sagar tv news
18-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.