सब्जी दुकानदारों ने नगर परिषद् के बाबू को जमकर धुनका || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

छतरपुर जिले के घुवारा में सब्जी दुकानदारों ने नगर परिषद् के बाबू के साथ मारपीट कर दी। जिससे बाबू परम लाल प्रजापति को गंभीर चोटे आई हैं। जानकारी के मुताबिक घुवारा में नेशनल हाई-वे पर पहले दुकानें लगाई जा रही थी। लेकिन दो हफ्ते पहले नगर परिषद द्वारा मेन रोड़ से दुकानों को हटाकर बड़ामलहरा रोड़ पर दुकाने लगाने हाट बाजार के लिए जगह दी गयी थी। वहाँ दुकानें लगायी भी जा रही थी लेकिन कुछ स्थानीय सब्जी दुकानदार मेन रोड़ सागर टीकमगढ़ नेशनल हाईवे पर दुकाने लगाए हुए थे। तभी नगर परिषद के अमले ने मेन रोड़ पर लगाए दुकानदारों से उसी जगह दुकानें लगाने की बात कही जिससे सब्जी दुकानदार भड़क गए और अमले पर हमला बोल दिया। जहाँ बाबू को पकड़कर धुनाई कर दी। जिसके बाद सभी अधिकारी कर्मचारियों ने मिलकर पुलिस उपथाना घुवारा जाकर पूरी मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक नगर परिषद के बाबू की पिटाई का मामला आया है। जिसमें प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की तलाश जारी कर दी है। वहीँ सरकारी काम में बाधा और SC/ST के तहत मामला दर्ज किया गया है।


By - sagar tv news
06-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.