सागर- महिला की संदिग्ध जान गई,परिजनों ने थाने में बॉडी रखकर किया हंगामा, रिश्तेदारों पर आरोप

 

सागर जिले के खिमलासा थाना अंतर्गत एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गयी। जिसके बाद परिजन डेड बॉडी लेकर खिमलासा थाने पहुंचे और जमकर हंगामा कर दिया। इस दौरान परिजनों ने आरोप लगाया की उनके रिश्तेदारों ने ही महिला को जबरन कथित जहरीला पदार्थ खिला दिया। जिससे हालत बिगड़ने के बाद उसकी जान चली गयी। ये पूरा मामला खिमलासा थाना अंतर्गत बसाहरी टांडा गांव से सामने आया है। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन देते हुए समझाइश दी जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार करने पहुंचे। इस मामले में जमीनी विवाद की बात सामने आई है।

 

 

बताया जा रहा है की खिमलासा थाने के बसाहरी टांडा गांव निवासी 30 साल की महिला को जमीनी विवाद के चलते रिश्तेदारों ने किसी तरह का पदार्थ पिला दिया। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। आरोप है की खिमलासा थाने में रिपोर्ट नहीं लिखे जाने को लेकर परिजनों ने थाने के बाहर डेड बॉडी रखकर हंगामा किया।

 


महिला के पति परसा बंजारा से मिली जानकारी के मुताबिक उसका अपने ही कुछ रिश्तेदारों से जमीनी विवाद चल रहा है। बीते दिन जब उसकी पत्नि शीला बंजारा खलियान में गोबर उठाने गई तो उसी समय उसके कुछ रिश्तेदारों ने मिलकर उसे पकड़कर गिलास में कुछ पदार्थ घोलकर पिला दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी बेटी और वह बचाने गये तो रिश्तेदार भाग निकले। जिसके बाद महिला को बीना अस्पताल ले गये। वहां से सागर रेफर कर दिया गया।

 

लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने खिमलासा थाने में डेड बॉडी रखकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने सख्त कार्यवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ इसके बाद परिजन डेड बॉडी को अंत्येष्टि के लिये लेकर गये।

 

 


By - sagar tv news
18-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.