ट्रक में प्याज की बोरियों के बीच डोडा-चूरा अफीम, लाखों के मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्कर तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर तस्करी करते हैं। फिर एक इसी तरह का मामला भी सामने आया है जहां आयसर ट्रक में प्याज की बोरियों के बीच छिपाकर डोडा चूरा अफीम ले जाया जा रहा था। लेकिन पुलिस को जब इस बात की भनक लगी तो ट्रक की जांच की गयी और लाखों कीमत का करीब 16 क्विंटल अवैध डोडा चूरा बरामद किया गया है। कार्यवाई एमपी के मंदसौर जिले की सीतामऊ थाना पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की मंदसोर जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने से पहले ही सितामऊ थाना पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर तस्करो को पकड़ लिया। जहां हरियाणा पासिंग ट्रक में भरकर पंजाब की ओर ले जाया जा रहा अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया है। मामले में सीतामऊ थाना पुलिस ने NDPS एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरु की है।
जानकारी के मुताबिक तस्करों ने पुलिस को चकमा देने ट्रक में ऊपर प्याज के कट्टे भर रखे थे। ताकि देखने में यह सामान्य कृषि उपज का परिवहन लगे। लेकिन जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ट्रक को रोककर सघनता से तलाशी ली। जहां प्याज के कट्टों के नीचे छुपाकर रखा गया करीब 15 से 16 क्विंटल अवैध डोडाचूरा यानी (अफीम की भूसी) को बरामद किया गया। अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू बाजार में इस मादक पदार्थ की कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से ट्रक को जब्त किया साथ ही अवैध परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है सीतामऊ पुलिस पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मादक पदार्थ की यह बड़ी खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था। पुलिस इस पूरे रैकेट की जानकारी जुटाने में जुट गयी है। फ़िलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।