स्कॉर्पियो को घसीटते ले गया हाईवा चालक, आग में ही जल गए दो युवक,कोई नहीं पहुंचा बचाने

 

सड़क पर लोगों ने एक ऐसा दर्दनाक मंज़र देखा जिसे सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे। एक स्कॉर्पियों वाहन ओवरटेक करते समय हाईवा से टकरा गया। इसके बाद वह कार को घसीटते हुए करीब आधा किलोमीटर दूर तक ले गया। कार में आग लगने से दोनों युवक ज़िंदा जल गए और उनकी दर्दनाक जान चली गयी। लोग उनकी चीखें सुनते रहे लेकिन किसी ने उन्हें बचाने की ज़हमत नहीं उठाई। दिल को झखझोर देने वाली ये घटना जबलपुर के बरेला क्षेत्र से सामने आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँच गयी थी। वहीं फायर ब्रिगेड ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना के बाद भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। मंज़र बेहद खौफनाक था।

बताया जा रहा है की मंडला की तरफ से एक स्कॉर्पियों जबलपुर तरफ आ रही थी। कार में हरियाणा के भिवानी के प्रवीण शर्मा और मोनू शर्मा सवार थे। बरेला के पास जब स्कॉर्पियो ने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की तभी उनके सामने एक हाइवा आ गया जिससे उनकी जबरदस्त टक्कर हो गई। आरोप है की इसके बाद भी हाईवा चालक नहीं रुका वह कार को घसीटते हुए ले गया। दोनों युवक उसी में फंसे रह गए। जब कार में आग लगी तो वह बाहर नहीं निकल पाए और ज़िंदा जलने से उनकी जान चली गयी। घटना के करीब आधे घंटे तक स्कॉर्पियो धू-धू कर जल उठी। युवक चीख रहे थे लेकिन आग इतनी भयंकर थी की कोई उनके पास न जा सका।

पुलिस ने दोनों डेड बॉडी का पीएम कराते हुए मामले की जांच शुरू की थी।


By - sagar tv news
16-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.