Sagar -ऑपरेशन थिएटर में निकला 5 फीट लंबा सांप ! जिला अस्पताल में मची अफरा-तफरी, स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू

 

जिला अस्पताल में एक बार फिर सुरक्षा और साफ-सफाई व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार को अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में पांच फीट से अधिक लंबा सांप निकलने से मरीजों और उनके परिजनों में हड़कंप मच गया। ऑपरेशन के लिए पहुंचे मरीजों ने जैसे ही कमरे के अंदर सांप को देखा, वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर सागर जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मरीजों और अस्पताल स्टाफ की नजर एक बड़े सांप पर पड़ी। देखते ही देखते खबर पूरे अस्पताल में फैल गई और लोग दहशत में आ गए।

 

 

 

तत्काल सर्प विशेषज्ञ और स्नेक कैचर अकील बाबा को सूचना दी गई। दोपहर करीब 12 बजे मौके पर पहुंचे अकील बाबा ने ऑपरेशन थिएटर के अंदर काफी मशक्कत के बाद सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। अकील बाबा ने बताया कि यह करीब पांच फीट लंबा घोड़ा पछाड़ प्रजाति का सांप है। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के कारण सांप और अन्य जीव-जंतु ठंडी जगहों की तलाश में रिहायशी और सार्वजनिक भवनों में पहुंच रहे हैं। सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद उसे प्राकृतिक वातावरण में छोड़ने के लिए जंगल ले जाया जाएगा।

 

 

 

 

गौरतलब है कि जिला अस्पताल में सांप निकलने का यह पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले भी आईसीयू वार्ड की खिड़की पर सांप दिखाई दिया था। उस समय अस्पताल प्रबंधन ने सुरक्षा और साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का दावा किया था। लेकिन लगातार सामने आ रही घटनाओं ने अस्पताल प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि यदि ऑपरेशन थिएटर जैसे संवेदनशील स्थान पर सांप निकल सकता है, तो यह अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जिला अस्पताल में बार-बार सांप निकलने की घटनाओं ने मरीजों की चिंता बढ़ा दी है। अब जरूरत है कि अस्पताल प्रबंधन सुरक्षा और साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर कदम उठाए, ताकि मरीजों की जान किसी नए खतरे में न पड़े।


By - sagar tv news
16-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.