एक लड़की को इतनी बार बेचा की उसने जान ही दे दी थी मानव तस्कर गिरोह का खुलासा || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी की छतरपुर पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय मानव तस्कर गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक महिला भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक 3 जुलाई 2020 को छत्तीसगढ़ राज्य के सूजी बहार क्षेत्र के कांसाबेल जिला जशपुर में रहने बाली 18 साल की युवती का एमपी,यूपी राज्य के आठ लोगों ने अपहरण कर लाए थे और लड़की को एमपी-यूपी में 6 बार बेचा गया सबसे पहले लड़की 7 हजार रुपये में बेची गई और आखिर में छठवीं बार लड़की को यूपी के ललितपुर जिले के खिरिया में संतोष कुशवाहा को 70 हजार रुपये के बेचा गया था। जिसने अपने मानसिक बीमार बेटे बबलू से जबरन शादी करा दी थी और शादी के 2 महीने बाद 10 सितंबर 2020 को फांसी लगाकर लड़की ने आत्महत्या कर ली थी। जिसका ललितपुर पुलिस ने मामला भी दर्ज किया था और इस मामले में बबलू के पिता संतोष कुशवाहा की गिरफ्तारी हो चुकी थी जहाँ बबलू मौके से फरार हो गया। उधर लड़की के गुम होने पर उसके पिता ने छत्तीसगढ़ में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। जिससे लगातार छत्तीसगढ़ की पुलिस लड़की का पता लगा रही थी और सुराग लगाते लगाते 4 फरवरी 2021 को कांसाबेल की टीम छतरपुर तक जा पहुंची। जहां पर छतरपुर के एसपी सचिन शर्मा ने छत्तीसगढ़ पुलिस की मदद करते हुए अपनी एक टीम का गठन कर पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी और परिणाम तक पहुंच गई। जिसमें पुलिस ने गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र के निवासी निवासी अजय और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया जिनसे पूछताछ करने पर और भी खुलासा हो गया। इस गिरोह में काम करने वाले 8 सदस्यों को गिरफ्तार करने में छतरपुर पुलिस सफल हुई है। सभी अंतरराज्यीय गिरोह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।


By - Lokesh Chourasiya ( Chhatarpur MP )
06-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.