सागर- भांजा दामाद के साथ डेढ़ साल से रह रही मामी सास का शव मिला, पति ने भांजा दामाद पर आरोप

 

 

सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दीनदयाल नगर में किराए के मकान में रह रही एक महिला का शव मिला है। मृतका के पति ने इसे हत्या बताते हुए अपने ही भांजा दामाद और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान 35 वर्षीय सोनाली पटेल के रूप में हुई है। शुक्रवार देर रात करीब दो बजे उसका शव किराए के मकान में मिला है। घटना की सूचना पुलिस को सुंदर पटेल ने दी, जो पिछले करीब डेढ़ साल से सोनाली के साथ रह रहा था।

मृतका के पति खरग राम पटेल का आरोप है कि जब वह मौके पर पहुंचे तो शव खून से सना हुआ था, जिससे उन्हें हत्या की आशंका हुई। उनका कहना है कि सोनाली को डेढ़ साल पहले सुंदर पटेल अपने साथ भगा ले गया था। सुंदर पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। खरग राम का आरोप है कि इस पूरे मामले की जानकारी सुंदर के परिवार को भी थी और सभी लोग इसमें शामिल थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि सोनाली के पास मकान खरीदने के लिए करीब 25 लाख रुपये थे, जिनका इस्तेमाल सुंदर ने जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर और अन्य व्यापारिक वाहन खरीदने में किया।

जानकारी के अनुसार सोनाली और खरग राम ने वर्ष 2014 में इंदौर में प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक नौ साल का बेटा भी है। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था और सोनाली ने तलाक का मामला भी दायर किया था। घटना की सूचना मिलने पर मकरोनिया पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रविवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और संदेही सुंदर पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह मामला सोनाली पटेल की जीवन लीला समाप्त करने जैसा प्रतीत हो रहा है या फिर इसकी हत्या की गई है, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। लेकिन इस घटना ने रिश्तों और विश्वास के कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पूरे मामले पर पुलिस की जांच जारी है।


By - sagar tv news
14-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.