सागर जिले को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 190 करोड़ की विकास सौगात! 53 परियोजनाओं का लोकार्पण-भूमिपूजन

 

सागर जिले के लिए रविवार का दिन विकास के लिहाज से ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केसली विकासखंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान जिले को करीब 190 करोड़ 85 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने एक साथ 53 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर जिले के विकास को नई गति देने का संदेश दिया। केसली में आयोजित लाड़ली बहना योजना के राशि अंतरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 68 करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए 25 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। वहीं 122 करोड़ 2 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 28 नए विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया।

 

 

मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित परियोजनाओं में झुनकू नदी पर पुल निर्माण, संदीपनि विद्यालय देवरी, महराजपुर तालाब का गहरीकरण और सौंदर्यीकरण, कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाएं, सीसी रोड, सामुदायिक भवन और स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए कई उपस्वास्थ्य केंद्रों का लोकार्पण किया गया, जबकि विद्युत विभाग के अंतर्गत ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण कार्य भी शुरू किए गए।

 

 

वहीं भूमिपूजन किए गए प्रमुख कार्यों में खटौला जलाशय परियोजना, माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर, आदिवासी कन्या छात्रावास, जनपद पंचायत भवन, नवीन आईटीआई भवन, पंचायत भवन, सामुदायिक भवन और कई नई सड़क परियोजनाएं शामिल हैं। इन विकास कार्यों से देवरी और केसली क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को बेहतर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही रोजगार और स्थानीय विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

 

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है और विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी। 190 करोड़ रुपये से अधिक की इन परियोजनाओं ने सागर जिले को विकास की नई दिशा दी है। आने वाले समय में इन योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

 


By - sagar tv news
14-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.