सागर- पानी की तलाश में भटकते हुए कुएं में जा पहुंची गाय, मशक्कत से निकल सकी बाहर | SAGAR TV NEWS |

 

कई बार लोगों की लापरवाही की वजह से इंसानों और जानवरों की जान पर बन आती है। बिना मुंडेर के कुएं घातक साबित होते हैं और अनहोनी का ख़तरा भी बना रहता है। इसी तरह सागर जिले के खुरई देहात थाना अंतर्गत सिलगांव में पानी की तलाश में एक गाय कुएं में जा गिरी। जो अपनी जान बचाने संघर्ष कर रही थी। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद गाय को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया। गनीमत की बात ये है की कुएं में करीब पांच फ़ीट पानी था।

 

 

देखा जाए तो अक्सर मवेशी पानी की तलाश में भटकते हुए हादसे का शिकार हो जाते हैं। और इस तरह मुसीबत में भी पड़ जाते हैं। इसी तरह का ये भी मामला सामने आया है। जहां पानी के चक्कर में एक गाय करीब 27 फीट गहरे बिना मुंडेर के कुएं में गिर गई। घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से गाय को रस्सियों के सहारे बाहर निकाला गया।

 


बताया गया की एक गाय ओमप्रकाश चौबे के खेत में बने बने कुएं में गिर गई थी। जिसमें करीब 5 फीट तक पानी भरा हुआ था। कुएं में उतरकर रस्सियों से बांधकर उसे बाहर निकाला गया। ऐसी भी बात सामने आई की गाय को आँख से कम दिखता था। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रस्सियों से बांधकर ट्रेक्टर से खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

 

 


By - sagar tv news
13-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.