सागर-नि:शुल्क लिवर जांच शिविर, 90 लोगों की हुई जांच, फाइब्रोस्कैन से मिली लिवर की सटीक जानकारी

 

विश्व लिवर दिवस के अवसर पर सागर में स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। छावनी परिषद सागर, रोटरी क्लब सागर मेन और सुकून क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कैंट हॉस्पिटल, सदर में नि:शुल्क लिवर जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अत्याधुनिक तकनीक की मदद से नागरिकों के लिवर की जांच की गई और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया। शुक्रवार को आयोजित इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे। यहां अत्याधुनिक फाइब्रोस्कैन मशीन के माध्यम से लिवर की कठोरता और उसकी कार्यक्षमता की जांच की गई। इसके अलावा लिवर से जुड़ी महत्वपूर्ण रक्त जांचें भी की गईं, जिनकी सामान्य बाजार कीमत लगभग 4 से 4 हजार 500 रुपए तक होती है, लेकिन शिविर में यह सभी सुविधाएं पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अभिजीत भानावत रहे। वहीं मध्यप्रदेश कुशवाहा समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल ने कहा कि बदलती जीवनशैली और अनियमित खानपान के कारण लिवर संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में नियमित जांच और जागरूकता बेहद जरूरी है। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. यशवंत ठाकुर ने लोगों से संतुलित आहार अपनाने, तैलीय भोजन से बचने और नियमित व्यायाम करने की अपील की। वहीं कैंट हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. प्रमोद गोलिया ने बताया कि अधिकांश लोगों को शुरुआती अवस्था में लिवर की बीमारी का पता नहीं चल पाता, इसलिए समय-समय पर जांच कराना आवश्यक है।

डॉ. संजीव मुखारया ने कहा कि लिवर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है, क्योंकि जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां लगातार बढ़ रही हैं। रोटरी क्लब सागर मेन के अध्यक्ष आशीष सिंह ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की बात कही। शिविर में कुल 90 लोगों की जांच की गई। जिन लोगों में लिवर संबंधी समस्याएं पाई गईं, उन्हें विशेषज्ञों द्वारा उचित परामर्श और आगे के उपचार की सलाह दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और सामाजिक संगठनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्वस्थ लिवर, स्वस्थ जीवन... इसी संदेश के साथ सागर में आयोजित यह नि:शुल्क जांच शिविर लोगों के लिए राहत और जागरूकता का बड़ा माध्यम बना।


By - sagar tv news
13-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.