एक लाख की रंगदारी के लिए दी खौफनाक सजा, वीडियो भी वायरल किया,चार आरोपियों का निकाला जुलूस

 

बीते दिनों एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया था जहां एक लाख रूपये की रंगदारी को लेकर पहले युवकों का अपहरण किया गया। इसके बाद मुर्गा बनाकर बेरहमी से मारपीट की गयी। घटना के वीडियो भी सामने आये थे। अब इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाई की है जहां चार बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए उनकी पैदल परेड कराई और सड़क से जुलूस निकालते हुए लेकर गए। यह पूरी घटना मुरैना जिले के पोरसा थाना क्षेत्र की है। हालांकि अभी चार आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। साथ ही धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

 

 

बताया जा रहा है की पोरसा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी आकाश तोमर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने प्रमोद सिंह तोमर, खौफ उर्फ विष्णु सिंह तोमर और वीरू सिंह तोमर को भी गिरफ्तार किया। जहां पुलिस ने चारों आरोपियों को हथकड़ी लगाकर थाने से बस स्टैंड तक पैदल मार्च कराया। इसके बाद उन्हें अंबाह न्यायालय में पेश किया।

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते महीने 31 मई को आरोपियों ने पोरसा के रहने वाले मनीष और हर्ष भदौरिया का अपहरण कर उन्हें ज्ञानंद का पुरा के बीहड़ों में ले जाकर मुर्गा बनाकर डंडों से बेरहमी से पीटा था। इसके बाद एक अन्य युवक लकी को बुलाकर उसकी भी पिटाई की। वहीं दबाव बनाकर उससे एक युवक पर बाइक चोरी का आरोप लगवाया गया। इसके बाद बदमाशों ने सौरभ तोमर का भी अपहरण कर उसे बीहड़ में ले जाकर मारपीट की।

 

आरोप है कि सौरभ के सिर पर कट्टा तानकर वीडियो बनाया और उससे जबरन बाइक चोरी कबूल करवाने के साथ एक लाख रुपये देने की बात भी कहलवाई गई। रंगदारी की रकम न मिलने पर आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने कोर्ट से आरोपियों का रिमांड मांगा था।
फिलहाल फरार आरोपियों मनीष तोमर, खिलाड़ी सिंह तोमर, छोटू तोमर और हिमांशु सिकरवार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है की जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा।

 

 


By - sagar tv news
13-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.