राजपरिवार की बहू को मारी गोली, परसमनिया गढ़ी में चली गोली! दूसरी पत्नी गिरफ्तार

 

चर्चित नागौद राजघराने से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एमपी के सतना जिले के परसमनिया गढ़ी में पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि बात गोलीबारी तक पहुंच गई। इस घटना में राजपरिवार की बहू योगिता सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए रीवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरी पत्नी सुनीता सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक नागौद विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे और राजपरिवार के सदस्य रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा की पहली पत्नी योगिता सिंह लंबे समय से चल रहे पारिवारिक और संपत्ति विवाद को सुलझाने के उद्देश्य से अपने परिजनों के साथ परसमनिया गढ़ी पहुंची थीं।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले बातचीत हुई, लेकिन देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। संपत्ति और पारिवारिक अधिकारों को लेकर चल रहा विवाद अचानक उग्र रूप ले बैठा। आरोप है कि इसी दौरान रूपेंद्र सिंह की दूसरी पत्नी सुनीता सिंह ने अपनी 22 बोर की लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। गोली सीधे योगिता सिंह के पेट में जा लगी। गोली चलते ही गढ़ी परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए। परिजनों ने बिना देर किए घायल योगिता सिंह को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रीवा के विंध्य मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया। राहत की बात यह है कि चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी सुनीता सिंह को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल 22 बोर की लाइसेंसी बंदूक भी जब्त कर ली है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि गोली किन परिस्थितियों में चली, कितने राउंड फायर हुए और घटना के पीछे की पूरी वजह क्या थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए परसमनिया गढ़ी और आसपास के इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। राजघराने से जुड़ी इस गोलीकांड की घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है, वहीं पुलिस सभी पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।


By - sagar tv news
13-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.