Sagar- नौकरी लगवाने की बात पर दो युवकों से ठगी, सुपरवाइजर पर लग रहे आरोप

 

प्राइवेट कंपनी में नौकरी लगवाने की बात को लेकर सागर जिले के बीना निवासी दो युवकों के साथ ठगी का मामला सामने आया है आरोप है की सुपरवाइजर ने प्राइवेट कम्पनी में सुरक्षा गार्ड बनवाने के नाम पर एक से बीस हजार रूपये जबकि दूसरे से तेरह हजार रूपये ले लिए लेकिन उनकी जगह दूसरों को भर्ती करा दिया। जिसके बाद दोनों पीड़ितों ने बीना थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया की इंदौर की एक प्राइवेट कंपनी में सुरक्षा गार्ड बनवाने के नाम पर कंपनी के सुपर वाइजर द्वारा रुपए लिए जाने के आरोप हैं।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक संदीप कटारे निवासी चंद्रशेखर वार्ड बीना, अवध यादव निवासी पुरा पन्धो ने बताया की वह वर्तमान में हनोता बांध निर्माण कंपनी में सुरक्षा गार्ड का काम करते हैं। कुछ दिन पहले बेलई तिराहा पर प्राइवेट कंपनी का सुपरवाइजर कीरत तिवारी आया। उसने कहा कि एसआईएस का टेंडर उसकी कंपनी के पास आ गया है। दोनों से कहा की तुम्हे नौकरी पर रख लेंगे। इसके बदले में उसने 20-20 हजार रूपए मांगे।

 

 

 

 

उसकी बातों में आकर संदीप कटारे ने 20 हजार रुपए दे दिए। वहीं अवध नारायण ने 13 हजार रुपए दिए। रुपए लेने के बाद उसने हम दोनों की जगह दूसरों को भर्ती कर लिया। इसके बाद उसने भोपाल बुलाया। साथ ही अंकसूची मूल प्रति जमा कर ली। लेकिन इसके बाद भी नौकरी नहीं मिली। जब हम लोगों ने रूपये वापिस मांगे तो न तो रुपए मिल रहे हैं। न ही अंकसूची वापस दी जा रही है। पीड़ित दोनों युवकों ने थाने में इसकी शिकायत की है। जिस पर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।-


By - sagar tv news
13-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.