तेज रफ़्तार कार ने दूसरी कार को मा-री ट-क्कर,बाल-बाल बचा युवक, कार छोड़कर भागा चालक

 

तेज रफ़्तार कार का फिर एक बार कहर देखने को मिला है। जहां सड़क पर बेकाबू कार ने सामने से आ रही दूसरी कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कुछ देर के लिए चालक भी सहम गया। उसकी जान जाते-जाते बची। वहीं टक्कर मारने वाला चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। सीसीटीवी कैमरे में कैद होने वाली ये घटना ग्वालियर जिले के पड़ाव थाना क्षेत्र से सामने आई है। बताया जा रहा है की मरीमाता रेलवे क्रॉसिंग के पास यह पूरा घटनाक्रम हुआ। वहीं इसके अलावा सड़क के डिवाइडर के पास कुछ लोग भी बैठे हुए थे। उनकी जान भी इस दौरान बाल-बाल बची। अगर हादसा उनके आसपास होता तो बड़ी घटना भी घट सकती थी। पीड़ित द्वारा थाने में इस बात की शिकायत की गयी है।

जानकारी के मुताबिक पड़ाव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक तेज रफ़्तार कार ने दूसरी कार को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। जबकि दूसरा कार चालक राहुल मिश्रा घायल हुआ। यह पूरी घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दोनों कारों की भिड़ंत देखी जा सकती है। दुर्घटना के समय सड़क किनारे अन्य राहगीर बैठे हुए थे। जो अचानक हुए हादसे से घबरा गए। इस दौरान उनकी भी बाल-बाल जान जाते बची। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। वहीं कार सवार राहुल मिश्रा की शिकायत पर सम्बंधित कार चालक के खिलाफ पड़ाव थाने में मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।---


By - sagar tv news
12-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.