सागर- पेट्रोल पंप और ज्वेलर्स पर डकैती का था प्लान,पुलिस ने दबोचे पारदी गिरोह के पांच आरोपी

 

सागर जिले की बीना पुलिस ने एक बड़ी साजिश को नाकामयाब करने में सफलता हासिल की है। एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है जो पेट्रोल पंप और ज्वेलर्स पर डकैती की योजना बना रहे थे। लेकिन इससे पहले पुलिस को इस बात की भनक लग गई और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। बताया गया की पारदी गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से बड़ी संख्या में औजार भी बरामद किये गए हैं।

जानकारी के मुताबिक बीना पुलिस ने मालखेड़ी रोड स्थित एक इंडस्ट्रीज की खाली बैरक के बाहर बैठकर ज्वेलर्स और पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बना रहे पारदी गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसडीओपी अजय कुमार सनकत और थाना प्रभारी अनूप यादव ने मामले का खुलासा किया।
जहां बताया की आरोपी बीना में घटना को अंजाम देने के पहले उड़ीसा में घटना को अंजाम देने बीना मालखेड़ी स्टेशन पहुंचे थे। आरोपियों के स्टेशन पहुंचने के पहले ही उड़ीसा जाने वाली हीराकुंड एक्सप्रेस ट्रेन निकल गई। जिसके बाद आरोपियों के मन में किसी न किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इसके बाद एक आरोपी ने अपने बीना में रहने वाले रिश्तेदार को कॉल किया और कहा कि ऐसी जगह बताओ जहां लूट की घटना को अंजाम दिया जा सके। बीना में रहने वाले एक रिश्तेदार जो बीना शहर में गुब्बारे बेचने का काम करता है। वह बीना शहर की गलियों में घूमकर ऐसे मकान और दुकानों की जानकारी रखता जहां आसानी से डकैती की जा सके। गुब्बारे बेचने वाले ने सानिया ज्वेलर्स और शाह पेट्रोल पंप के बारे में बताया की यहां आसानी से घटना को अंजाम दिया जा सकता है। जिसके बाद आरोपी घटना को अंजाम देने का प्लान बना रहे थे लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। और साजिश को नाकाम कर दिया।-


By - sagar tv news
12-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.