ओवरब्रिज पर तेल फैलने से फिसलीं सैकड़ों बाइकें, 250 से ज्यादा लोग घायल होने का दावा

 

एमपी के सागर संभाग के दमोह में गुरुवार को एक ओवरब्रिज अचानक हादसों का केंद्र बन गया। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर रेलवे ओवरब्रिज पर सड़क पर फैले तेल के कारण बाइक सवारों के फिसलने का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते एक के बाद एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने लगे और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का दावा है कि इस हादसे में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, किसी अज्ञात ट्रैक्टर चालक द्वारा ओवरब्रिज पर तेल फैल जाने से सड़क बेहद फिसलन भरी हो गई थी। सुबह से ही यहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालक संतुलन खोकर गिरने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ही समय में दर्जनों नहीं बल्कि सैकड़ों बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो गए।

बताया जा रहा है कि बटियागढ़ से दमोह लौट रहे चार पटवारी भी इस हादसे की चपेट में आ गए। उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई, जिससे वे घायल हो गए। इसके अलावा कई अन्य लोग भी चोटिल हुए। हालांकि घायलों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि प्रशासन की ओर से अभी नहीं की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। भाजपा नेता मोंटी रायकवार, राजकुमार रायकवार, अरुण रायकवार, साहिल रायकवार और अमर रायकवार सहित अन्य लोगों ने सड़क पर मिट्टी डलवाकर फिसलन कम करने का प्रयास किया और लोगों को सुरक्षित निकालने में मदद की।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब घटना की जानकारी देने के लिए दमोह एसडीएम को फोन किया गया तो संपर्क नहीं हो सका। वहीं सूचना मिलते ही सीएसपी एच.आर. पांडेय ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार को पुलिस बल के साथ मौके पर रवाना किया। पुलिस ने पहुंचकर यातायात नियंत्रित किया और हालात को संभाला। एक अज्ञात वाहन से फैले तेल ने पूरे ओवरब्रिज को हादसों के मैदान में बदल दिया। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर तेल फैलाने वाला वाहन कौन था और ऐसी लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होगी? पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


By - sagar tv news
12-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.