खराब मौसम तेज आंधी-तूफ़ान ने मचाई तबाही,लाखों करोड़ों की फसल चौपट, संकट में किसान !

 

लगातार आंधी-तूफ़ान और खराब मौसम ने किसानों की मेहनत पर तो पानी फेरा ही साथ ही कमर भी तोड़ दी है। दरअसल ख़राब मौसम की वजह से केला की फसल करीब-करीब बर्बाद हो चुकी है। आलम ये है की किसान इतनी तंगहाली में आ चुका है की उसके पास अब खेतों सेखराब फसल हटाने भी पैसे नहीं है। सबसे बड़ी चिंता बच्चों की पढ़ाई और परिवार के पालन पोषण की भी है। आपको नज़र आने वाली ये तस्वीरें एमपी के बुरहानपुर जिले की हैं। जहां प्राकृतिक आपदाओं ने किसानों को मुसीबत में डाल दिया है। बताया जा रहा है की आंधी, तूफान और खराब मौसम के चलते जिले में करोड़ों रुपए की केला फसल बर्बाद हो चुकी है। किसानों की हालत ऐसी है की बच्चों की पढ़ाई और खेतों की देखभाल के लिए भी आर्थिक मदद मांगने मजबूर हैं। इसी को लेकर मराठा सेवा संघ कृषि के बैनर तले किसानों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

जानकारी के मुताबिक बुरहानपुर जिले में पिछले एक महीने से यही आलम है लगातार खराब मौसम की मार झेलनी पड़ रही है। तेज आंधी, तूफान और बारिश ने किसानों को संकट में लेकर खड़ा कर दिया है। जिले की प्रमुख नकदी फसल केला सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। किसानों की माने तो जिले में करीब 300 करोड़ रुपए की केला फसल बर्बाद हो चुकी है। किसानों के सामने कई समस्याएं हैं।
वहीं किसानों का आरोप है की उन्हें न तो फसल बीमा योजना का लाभ मिल रहा है। न ही नुकसान के अनुपात में पर्याप्त मुआवजा मिल रहा है। जो राहत राशि मिलती है वह नुकसान की तुलना में नाकाफी है। जिसको लेकर शाहपुर क्षेत्र के किसानों ने मराठा सेवा संघ कृषि के बैनर तले कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। और मांग की गयी की प्रभावित किसानों को विशेष राहत पैकेज दिया जाए। फसल बीमा का लाभ दिया जाये। साथ ही कहा की प्राकृतिक आपदाओं ने उनकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह बिगाड़ दी है। जल्द राहत नहीं मिली तो खेती करना और परिवार का पालन पोषण करना भी मुश्किल हो जायेगा।--


By - sagar tv news
11-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.