सागर के इस दिव्य दरबार की चर्चाएं जोरों पर,शराब छूट रही रोग दूर हो रहे,मनोकामनाएं भी पूरी हो रही
सागर जिले में एक ऐसे दरबार की चर्चाएं इन इन दिनों जोरों पर हैं जहां जाने के बाद लोगों की शराब की लत छूट रही है शरीर में होने वाले रोग बह दूर हो रहे हैं। जिसकी वजह से यहां पर सैंकड़ों की संख्या में लोगों का आना जाना लगा हुआ है। लोगों की माने तो यहां आकर एक सुखद अहसास की अनुभूति होती है सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सबसे दिलचस्प बात ये है की यहां के जो प्रमुख संत हैं वह कभी कैमरे पर नहीं आते। जी हां हम बात कर रहे हैं। सागर के बांदरी क्षेत्र के झींकनी गांव की, जहां खाटू श्याम श्री अर्धनारीश्वर सेवा संस्थान (आपनौ आश्रय धाम) इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। धाम के गौसेवक संत जितेंद्र दास महाराज कभी कैमरे के सामने नहीं आते, लेकिन उनके द्वारा लगाए जाने वाले दिव्य दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जहां आने के बाद कई लोगों ने शराब जैसी बुरी आदतों को छोड़ने का संकल्प लिया है। जिस वजह से यहां श्रद्धालुओं की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। वहीं लोगों का ऐसा भी मानना है की यहां मनोकामना लेकर आने वालों की मनोकामनाएं भी पूरी होती है।
इसके अलावा आगामी दिनों में धाम में 21 से लेकर 27 जून तक 1008 श्री विष्णु महायज्ञ, श्री लक्ष्मी नारायण भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव और श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन होगा। जिसका वाचन मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध कथा वाचक अभिषेक तिवारी शास्त्री करेंगे। वहीं 20 जून को सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। मड़िया कीरत निवासी रतन सिंह राजपूत के मुताबिक धाम में हर गुरुवार और रविवार को दिव्य दरबार लगता है। जहां उनके भांजे समेत कई लोगों ने शराब की लत छोड़ दी है। श्रद्धालु इसे बाबा खाटू श्याम और भगवान अर्धनारीश्वर की कृपा मानते है। बताया गया की स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह द्वारा भी गौसेवा सनातन धार्मिक अनुष्ठानों को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लाइट, बिजली, पानी की सुविधाओं का भी सहयोग किया जा रहा है।