नकली सोना रखकर बैंक को ही लगा दिया लाखों का चूना, गोल्ड लोन में किया तगड़ा खेल

 

लोगों ने नकली सोना जमा कर लाखों रूपये का गोल्ड लोन ले लिया और बैंक को ही लाखों रूपये का चूना लगाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की बैंक के गोल्ड वैल्युअर ने ग्राहकों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब ग्राहकों न तो लोन की किश्त जमा की न ही कोई सोना वापिस उठाने पहुंचा। हैरान करने वाला यह पूरा मामला जबलपुर के कैंट थाना इलाके का है। जहां पंजाब नेशनल बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर कई लोगों ने लाखों रुपए के लोन ले लिए। इसमें दो गोल्ड वेल्यूर के साथ 13 ग्राहक शामिल हैं जिन पर मामला दर्ज किया गया। वहीं ज्वेलर्स संचालकों पर भी एफआईआर दर्ज हुई है कैंट पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बताया गया की जबलपुर के पंजाब नेशनल बैंक के सदर शाखा में मैनेजर राजकुमार कोरी ने पुलिस को शिकायती आवेदन दिया था। जिसमें उन्होंने बताया की बैंक में गोल्ड लोन मामले में घोटाला किया जा रहा है। नकली सोना गिरवी रखकर लोन लिया जा रहा है। साथ ही कहा की बैंक में सोना गिरवी रखने के पहले उसे पारखी ज्वेलर्स के यहां भेजती है। जहां सोने की परख की जाती है जब ज्वेलर सर्टिफिकेट देता है। तब उस सोने को बैंक में गिरवी रखा जाता है। इसके बाद हम लोन दे देते हैं। लेकिन कुछ ज्वेलर्स नकली सोना पास कर रहे हैं। उन्होंने बैंक में लगभग 43 लाख रुपए कीमत का नकली सोना जमा करवा दिया है। इसका खुलासा तब हुआ जब लोगों ने सोना सोना गिरवी रखने के बाद न ब्याज जमा किया। न ही लोन की रकम लौटाई। संदेह होने पर जांच करवाई तो यह मामला पकड़ में आया।
पुलिस की जाँच में सामने आया की यह काम कई लोग कर रहे हैं। इसमें दो गोल्ड वेल्यूर के साथ 13 ग्राहक शामिल हैं। जिनके खिलाफ धोखाधड़ी की अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है की ग्राहकों के जेवर की जांच ज्वेलर्स द्वारा की गई थी। जिन्होंने सोने को सही बताया था। उन पर भी मामला दर्ज किया गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।


By - sagar tv news
10-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.