Sagar -बैरिकेडिंग और वाटर कैनन के बीच युवा कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर बवाल !

 

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। सागर में युवा कांग्रेस ने जिला निर्वाचन कार्यालय और कलेक्ट्रेट का घेराव कर भाजपा सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बैरिकेडिंग, पुलिस बल और वाटर कैनन के बीच माहौल काफी गर्म दिखाई दिया। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आह्वान पर सागर जिला मुख्यालय में जिला युवा कांग्रेस और युवा कांग्रेस सागर विधानसभा के संयुक्त तत्वावधान में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता स्थानीय पहलवान बब्बा मंदिर के सामने एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर कूच किया।

 

 

 

 

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए प्रशासन ने कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर बैरिकेडिंग की थी। सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। हालात को नियंत्रित रखने के लिए वाटर कैनन की व्यवस्था भी की गई थी। इसके बावजूद युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जिला निर्वाचन कार्यालय और कलेक्ट्रेट के बाहर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने में सफल रहे। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है और कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

 

 

 

 

वहीं युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि यह आंदोलन लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में इस मुद्दे को लेकर संघर्ष कर रही है और आगे भी आवाज बुलंद करती रहेगी। युवा कांग्रेस सागर विधानसभा अध्यक्ष सागर साहू सहित अन्य नेताओं ने भी भाजपा सरकार और निर्वाचन आयोग के फैसले पर सवाल उठाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया। मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त होने के बाद राजनीतिक सरगर्मियां लगातार बढ़ रही हैं। सागर में हुए इस प्रदर्शन ने साफ कर दिया है कि राज्यसभा चुनाव का यह विवाद आने वाले दिनों में और अधिक सियासी रंग ले सकता है।


By - sagar tv news
11-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.