वाटरफॉल में दोस्तों संग पिकनिक मनाने गया युवक,सेल्फी लेते समय पानी में समाया, कुछ नहीं कर पाए दोस्त

 

कई दफा एक छोटी से गलती जानलेवा साबित हो जाती है। इसी तरह फिर एक बार सेल्फी खींचना भी दर्दनाक साबित हुआ है। जहां पिकनिक मनाए आये दोस्तों के साथ दुर्घटना हो गई। दरअसल पैर फिसलने से एक युवक वाटरफॉल में डूब गया और उसकी जान चली गई। इस दौरान उसके दोस्त भी मौजूद थे। जिन्होंने उसे बचाने भरपूर कोशिश की लेकिन बचा नहीं पाए। घटना रीवा जिले के अतरैला थाना अंतर्गत प्रसिद्ध इटमा वॉटरफॉल से सामने आई है। जहां पिकनिक की खुशियां चंद मिनिटों में मातम में बदल गई।

 

 

बताया जा रहा है की युवक अपने तीन दोस्तों के साथ वॉटरफॉल घूमने आया था। सभी दोस्त पानी के बीच बैठकर फोटो और सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान अचानक युवक का पैर फिसला और वो गहरे पानी में समा गया। उसके दो दोस्तों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

 


दरअसल इटमा वॉटरफॉल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है। बारिश और गर्मी के मौसम में यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और युवा पिकनिक मनाने आते हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी मोहम्मद तनवीर भी अपने तीन दोस्तों के साथ वॉटरफॉल घूमने आया था। सभी दोस्त वॉटरफॉल की खूबसूरती का आनंद ले रहे थे और पानी के बीच बैठकर मोबाइल से फोटो और सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से तनवीर हादसे का शिकार हो गया।

 

 

पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। रेस्क्यू के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया। लेकिन उसकी जान जा चुकी थी। पुलिस ने डेड बॉडी को पीएम के लिए भेजते हुए जांच शुरू की है। साथ ही परिजनों को भी सूचना दी।

 

 


By - sagar tv news
10-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.