दिनदहाड़े ट्रेक्टर एजेंसी संचालक की कार का कांच तोड़कर 40 हजार चुराए और चंपत हो गया चोर SAGAR TV NEWS

 

दिन दहाड़े एक व्यापारी की कार का कांच तोड़कर बैग में रखे 40 हजार रूपये चोरी किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कुछ ही देर में चोर ने इस वारदात को अंजाम दिया और चम्पत हो गया। जब व्यापारी को इसका पता चला तो वो हैरान रह गया। इस बात की सूचना पुलिस को दी गयी। जहां पुलिस मौके पर पहुंची। मामला डिंडौरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी खंगाल संदिग्धों की पहचान में जुट गयी है।

 

 

बताया जा रहा है की वार्ड नंबर 6 में आयसर ट्रेक्टर एजेंसी के संचालक की खड़ी कार का कांच फोड़कर 40 हजार रूपये चोरी का मामला सामने आया। व्यापारी अपने किसी काम से वकील के पास गया हुआ था तभी चोरी की बड़ी वारदात हुई। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 


जानकारी के मुताबिक डिंडौरी के आयसर कंपनी के संचालक राजाराम तिवारी ने एसबीआई बैंक से 40 हजार रु कैश निकालकर बैग में रखे और कार से वकील के पास पहुंचे। तभी कार में रखे बैग पर निगाहें गड़ाए हुए चोर ने व्यापारी को वकील के पास जाते ही कार का कांच तोड़कर बैग निकालकर फरार हो गया। जब व्यापारी को घटना का पता चला तो वह हैरान रह गया। उन्होंने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

 

 

डिंडोरी कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया की एसबीआई बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे से संदिग्धों की पहचान की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जायेगा।

 

 


By - sagar tv news
10-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.