Sagar- देवरी में नाली विवाद पहुंचा थाने, नपा अध्यक्ष और शिकायतकर्ता आमने-सामने, 181 की शिकायत से मचा बवाल!

 

सागर जिले के देवरी में एक साधारण सी दिखने वाली शिकायत अब बड़ा विवाद बन चुकी है। 181 और सीएम हेल्पलाइन पर की गई नाली सफाई की शिकायत ने ऐसा तूल पकड़ा कि मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया। अब शिकायतकर्ता और नगर पालिका अध्यक्ष आमने-सामने हैं और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहने वाली देवरी नगर पालिका एक बार फिर चर्चाओं के केंद्र में है। मामला बाजार वार्ड की नाली सफाई से जुड़ा हुआ है। वार्ड निवासी द्वारा नाली की सफाई नहीं होने पर 181 और सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया, लेकिन यहीं से विवाद की शुरुआत भी हो गई।

शिकायतकर्ता पक्ष का आरोप है कि शिकायत वापस लेने के लिए उन पर दबाव बनाया गया। इतना ही नहीं, गाली-गलौज और मारपीट तक की गई। शिकायत के आधार पर देवरी थाने में एफआईआर भी दर्ज की गई है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और अधिक चर्चाओं में आ गया।

दूसरी ओर, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन ने भी इस मामले में अपना पक्ष रखते हुए देवरी थाने पहुंचकर आवेदन सौंपा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि नगर पालिका द्वारा किए जा रहे सफाई कार्य में जानबूझकर बाधा पहुंचाई गई। साथ ही सफाई कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है और मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

अब स्थिति यह है कि दोनों पक्ष खुलकर आमने-सामने आ गए हैं। एक ओर शिकायतकर्ता खुद को पीड़ित बता रहा है, तो दूसरी ओर नगर पालिका प्रशासन और अध्यक्ष अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को गलत ठहरा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो, दर्ज एफआईआर और दोनों पक्षों द्वारा दिए गए आवेदनों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

देवरी में नाली सफाई और 181 शिकायत से शुरू हुआ यह विवाद अब राजनीतिक और प्रशासनिक चर्चा का विषय बन चुका है। सबकी नजर अब पुलिस जांच पर है कि आखिर सच किसके पक्ष में सामने आता है।


By - sagar tv news
10-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.