Sagar- गालीबाज नपा अध्यक्ष पर शिक्षक ने कराई एफआईआर, शिकायत बंद कराने को लेकर बिगड़ी मामला

 

सागर जिले के देवरी में नपा अध्यक्ष नेहा अल्केश जैन को एक शिक्षक क तेवर दिखाना महंगा पड़ गया है, शिक्षक घनश्याम लोधी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है, बाजार वार्ड में रहने वाले शिक्षक घनश्याम लोधी ने पुलिस थाने में आवेदन देकर शिकायत की है कि बाजार वार्ड में घर के सामने शासकीय नाली बनी है, जिसकी सफाई न होने पर नगर पालिका के कर्मचारियों से बार-बार मौखिक बोला। जब सफाई नहीं हुई तो सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी। जिसे वापस लेने का दबाव बनाने, गाली-गलौज करने और धमकी लगी,

 


एफआईआर के अनुसार फरियादी घनश्याम ने आवेदन में बताया कि नालियों की सफाई होने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की थी। शिकायत के बाद नपा कर्मचारी मनु जारोलिया, श्रीकृष्ण पांडे घर पहुंचकर शिकायत वापस लेने बोले। जिस पर कहा कि आप नालियों की सफाई कर दें, हम शिकायत वापस ले लेंगे। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष नेहा जैन के साथ राजा गुप्ता, वैभव खत्री पहुंचे जो मेरे घर पर बैठकर चाय-नाश्ता हुआ। इसके बाद उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की शिकायत बंद करने बोला तो मैंने कहा कि आप सफाई कर दें, शिकायत बंद कर दूंगा। इसके बाद नेहा जैन उठीं और गालियां देने लगी। साथ में राजा और वैभव ने भी गालियां दी। पूरा घटनाक्रम घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है, जिसे प्रस्तुत कर दूंगा। इसके बाद पुलिस ने प्रस्तुत कर विभिन्न धाराओं में अध्यक्ष नेहा जैन राजा गुप्ता और वैभव खत्री पर एफआईआर दर्ज कर ली।

 

 

इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन का कहना है कि इनके द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर बार-बार शिकायत की जाती हैं और उनके निराकरण के लिए मैं उनके घर गई थी। इनके द्वारा लगाए आरोप झूठे हैं और पहले इनके द्वारा अभद्र भाषा का उपयोग किया, जो जिस भाषा में बात करेगा उसका जवाब उसी भाषा में दिया जाएगा। जहां मेरे साथ सभी नगर पालिका के कर्मचारी भी मौजूद थे। हमें जनता ने जनमत दिया है और जो असामाजिक जुआड़ी, शराबी टाइप के लोग जनमत को नहीं मानते वो अलग बात है, उनके दबाव में नहीं आऊंगी।

 

 


By - sagar tv news
09-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.