कॉन्स्टेबल की संदिग्ध गई थी जान,पुलिस को मिले अहम सुराग,बाइक पर बैठा नज़र आया कॉन्स्टेबल !

 

बीते दिनों एक कॉन्स्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गयी थी। उसकी डेड बॉडी पड़ी हुई मिली थी। इस मामले में पुलिस को अब अहम सुराग हाथ लगा है। जिसमें कॉन्स्टेबल एक बाइक सवार के साथ नज़र आ रहा है। बता दें की यह मामला ग्वालियर जिले के कंपू थाना क्षेत्र का है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने बाइक चालक रामहेत गुर्जर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस अभी किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

 

 

कांस्टेबल अंकित सिंह तोमर की संदिग्ध परिस्थितियों में जान जाने के बाद जांच लगातार आगे बढ़ रही है। पुलिस को दो महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं। जिसमें मृतक अंकित तोमर एक बाइक सवार के साथ नजर आ रहे हैं। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि अंकित शराब के नशे में था और लड़खड़ाते हुए चल रहा था। जांच में सामने आया की बाइक सवार रामहेत गुर्जर था।

 

एक अन्य फुटेज में अंकित और रामहेत एक दुकान पर पानी की बोतल खरीदते हुए भी नज़र आ रहे हैं। बताया गया की नशे की हालत में लड़खड़ाने के दौरान बाइक गिर गई थी। जिससे अंकित की एड़ी और कोहनी में चोट भी आई थी। इसके बाद रामहेत गुर्जर अंकित को बाइक पर बैठाकर घटनास्थल तरफ ले गया था। शुरूआती जांच में सामने आया की बेहद नशे की हालत होने के चलते रामहेत उसे मौके पर छोड़कर चला गया था। रामहेत से पूछताछ की जा रही है।

 

 

गौरतलब है की अंकित तोमर पुलिस लाइन में पदस्थ था और पैरालिटिक अटैक से पीड़ित था। वह बीते मंगलवार को सरकारी दस्तावेज देने पोरसा गया था और रात करीब 10 बजे वापस ग्वालियर बस स्टैंड पहुंचा। इसके बाद उसकी उसकी मुलाकात रामहेत से हुई थी। वहीं अगले दिन उसकी डेड बॉडी पड़ी मिली थी।

 

 


By - sagar tv news
08-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.